नयी चीज का सृजन करने के लिये आपको जबरदस्त कल्पनाशक्ति और ढेर सारा कबाड़ चाहिये।
~ थॉमस एडीसन।
नयी चीज का सृजन करने के लिये आपको जबरदस्त कल्पनाशक्ति और ढेर सारा कबाड़ चाहिये।
~ थॉमस एडीसन।
साइन्स वह तहकीकात करता है, जो पहले से मौजूद है। इन्जीनियरिन्ग वह सृजन करती है जो पहले कभी नहीं था।
~ अलबर्ट आइन्स्टीन।
आप अपने विचारों की चोरी की फिक्र न करें। अगर आपका आईडिया वास्तव में काम का है तो विश्वास रखें – उसे लोगों के गले से नीचे उतारने में आपको वास्तव में बहुत मशक्कत करनी होगी।
~ हॉवर्ड आईकेन।
अगर मेरे पास एक हजार विचार हों, और उनमें से एक काम का निकल जाये तो मैं संतुष्ट हो जाऊंगा।
~ अल्फ्रेड नोबल।
दो ही चीजें अनन्त हैं – ब्रह्माण्ड और मनुष्य की मूर्खता। पहले के बारे में मैं पक्की तरह से नहीं कह सकता।
~ अलबर्ट आइन्स्टीन।
ईगो, आंख की किरकिरी की तरह है। बिना उसे साफ किये आप साफ साफ नहीं देख सकते।
उत्कृष्टता सदा उन लोगों ने पायी है जो यह यकीन करते हैं कि उनके अन्दर कुछ है जो परिस्थितियों से ज्यादा प्रभावी है।
अच्छे रिश्ते एक पेड़ की तरह होते हैं। वे शुरू में काफी ध्यान और सम्भाल मांगते हैं। पर जैसे ही वे परिपक्व होते हैं, आप को छाया और फल से संतृप्त कर देते हैं।
हर मिनट जो आप क्रोध में व्यतीत करते हैं, उससे आप कम से कम साठ सेकेण्ड की प्रसन्नता खो देते हैं।
चाहत से कुछ नहीं बदलता, निर्णय से कुछ बदलता है; पर दृढ़ निश्चय से सब कुछ बदल जाता है।